दादी के साथ सोने की जिद्द कर रहा था पोता, मां ने दे डाली खौफनाक मौ+त

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 01:13 PM (IST)

जालंधर (सोनू): गांव सोहल जगीर में एक दिल दहला देने वाले मामले में कोर्ट ने अपने ही 6 वर्षीय बेटे की हत्या करने वाली मां कुलविंदर कौर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला 8 जून 2020 का है। जानकारी के अनुसार, मृतक अर्शप्रीत सिंह अपनी दादी चरणजीत कौर के बेहद करीब था और अक्सर उनके साथ सोने की जिद करता था।

इसी बात को लेकर घर में कई बार विवाद भी होता रहता था। घटना वाली रात करीब 9:30 बजे अर्शप्रीत अपने दादा-दादी के साथ सोने की जिद कर रहा था। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मां ने गुस्से में आकर बच्चे पर चाकू से हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में बिस्तर पर पड़ा था, जबकि मां मौके से फरार हो गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर अदालत ने कुलविंदर कौर को दोषी करार दिया। अदालत ने इसे बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला बताते हुए कहा कि ऐसे अपराधों में सख्त सजा जरूरी है, ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News