नाभा परिषद का 21.25 करोड़ रु. का बजट पास
punjabkesari.in Wednesday, Mar 29, 2017 - 01:55 PM (IST)

नाभा (जैन): नगर परिषद की बजट बैठक में प्रधान गुरसेवक सिंह गोलू ने बताया कि गत 2 वर्षों के दौरान नगर में विकास कार्यों हेतु 13 करोड़ रु. सड़कों के निर्माण कार्य पर खर्च किए हैं। पार्षदों ने ई.ओ. की मौजूदगी में सर्वसम्मति से परिषद का वर्ष 2017-18 हेतु 21,25,95,000 रुपए आमदन और 21,50,16,000 रुपए खर्च का वार्षिक बजट पास किया। वैट से 14 करोड़, बिजली पर चुंगी से 82 लाख, हाऊस टैक्स व प्रापर्टी टैक्स से 1 करोड़ 50 लाख, वक्र्स ब्रांच से केवल 35 लाख व अन्य साधनों से 4 करोड़ 7 लाख रुपए आमदन की संभावना है, जबकि परिषद कर्मचारियों के वेतन आदि पर 11 करोड़ 40 लाख 66 हजार, सेवामुक्त कर्मियों के बिलों की पेमैंट पर 1 करोड़ रुपए खर्च होंगे। कमिटिड कार्यों पर 4 करोड़, नॉन-कमिटिड कार्यों पर 5 करोड़ 64 लाख रु., कंटीजैंसी पर 39 लाख 50 हजार रु. खर्च होंगे।
बैठक में वरिष्ठ पार्षद अमरदीप सिंह खन्ना, पूर्व प्रधान नरिंद्रजीत सिंह भाटिया, सुजाता चावला, कृष्णा रानी, यशप्रीत, रेनू, दर्शन सिंह, प्रमोद जिंदल, हरप्रीत सिंह, भोला राम भी मौजूद थे। प्रधान गोलू के अनुसार वाटर सप्लाई सुधार व नई पाइपों पर 63 लाख रुपए खर्च हुए। सीवरेज प्रणाली हेतु 23 करोड़ रुपए की ग्रांटें रिलीज हो चुकी हैं व पाइप डाले जा रहे हैं। सभी पार्षदों के सहयोग से परिषद 2 वर्षों से कार्य कर रही है।