नायब तहसीलदार भर्ती घोटाला: सुखपाल खैहरा ने  CM मान को पत्र लिख कही ये बात

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 08:12 PM (IST)

पंजाब डेस्क: नायब तहसीलदार भर्ती घोटाले को लेकर मामला गरमाया गया है। भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने नायब तहसीलदार भर्ती में घोटाले को लेकर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि पंजाब  सरकार इस मामले में पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) की जवाबदेही तय करे। 
 
उन्होंने आगे कहा कि वह यह पत्र पंजाब के 1 लाख छात्रों की तरफ से लिख रहे हैं जो पिछले 5 सालों से राज्य की निस्वार्थ सेवा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लोगों ने इस बार भारी बहुत मत से आप आदमी पार्टी को पंजाब में बलदाव लाने के लिए दिया था। यही नहीं खैहरा ने सी.एम. का धन्यवाद भी किया कि नायब तहसीलदार परीक्षा भर्ती में हुए धांधली की आवाज सुनते हुए इस मुद्दे पर जांच के आदेश दिए। जिसके चलते अंतर्राजीय धोखाधड़ी माफिया का पर्दाफाश भी हुआ। 

लेकिन इस मामले में सिर्फ माफिया का पर्दाफाश करना ही जरूरी नहीं बल्कि इस घोटाले में पी.पी.एस.सी को जवाब भी देना चाहिए। पी.पी.एस.सी अध्यक्ष ओर उसके सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाना चाहिए। यह स्पष्ट हो सके कि उनकी निगरानी में ब्लूटूथ डिवाइज को परीक्षा हाल के अंदर कैसे लाया गया। परीक्षा सचिव को ड्यूटी में हुई विफलता के चलते बर्खास्त किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में नायब तहसीलदार भर्ती में पी.पी.एस.सी ने बिना सोचे-समझे पहले ही दिन घोटाले से इनकार कर दिया। घोटालों में पी.पी.एस.सी की संलिप्ता से इंकार नहीं किया जा सकता है।  सुखपाल खैहरा ने कहा कि पंजाब सरकार ने कहा था कि युवाओं को राज्य में ही नौकरियां उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि उन्हें देश छोड़कर विदेश न जाना पड़े। लेकिन हाल में हुए इस घोटाले पंजाब के युवाओं को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News