घर में लूट की वारदात देने आया नौसरबाज खुद गया ठगा

punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 06:53 PM (IST)

जालंधर: शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में रहने वाली बुजुर्ग महिला जो कानों से सुन नहीं सकती है, के गहने नौसरबाजों ने उतारे और लेकर फरार हो गए, लेकिन यह गहने नकली थे। इस बारे में नौसरबाजों को पता ही नहीं चला। बुजुर्ग महिला की बेटी पूजा ने कहा कि मां ने नकली गहने पहने हुए थे। कंगन और बालियां अगर असली होती तो लाखों रुपए का नुक्सान हो सकता था। जानकारी देते हुए पूजा ने बताया कि दोपहर के समय वे बेटे के साथ बाजार में गई थी। मां घर में अकेली थी। इतने में एक नौसरबाज आया। दरवाजा खुला था तो नौसरबाज घर के अंदर दाखिल हो गया। मां को सुनाई नहीं देता है।, बल्कि इशारों से सब समझ जाती है।

नौसरबाज ने पहले पीने के लिए पानी मांगा और बाद में एक कैमिकल दिखाया, जिससे उसने अपने पास रखे हुए गहने साफ कर दिखाए। उसके बाद मां को इशारा करते हुए कहा कि गहनों को साफ करने के 50 रुपए लूंगा। मां ने गहने उतारे और दे दिए। गहने लेने के बाद नौसरबाज ने कहा कि उसके मोटरसाइकिल में सामान पड़ा है, वे अंदर लेकर आता है। इसके बाद मौके से फरार हो गया। उसके कुछ देर बाद हम घर पहुंचे तो मां ने सारी घटना की जानकारी दी। वहीं पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News