नवजोत सिद्धू ने पी.पी.सी.सी. प्रधान पद का संभाला चार्ज

punjabkesari.in Tuesday, Nov 16, 2021 - 07:20 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की मौजूदी में उन्होंने अपने पद का चार्ज लिया है। पार्टी कार्यालय में सिद्धू की वापसी हो गई है। उन्होंने दोबारा संगठन की जिम्मेदारी ले ली है। यहां बता दें कि नवजोत सिद्धू डेढ़ महीने बाद पी.पी.सी.सी. प्रधान पद पर वापस लौटे हैं। 

नवजोत सिद्धू इस्तीफा वापस लेने के बाद आज अपने कार्यालय में वापिस आ गए हैं। आपको बता दें कि ए.जी. और डी.जी.पी. की पंजाब कैबिनेट में नियुक्ति के मुद्दे को लेकर नाराजगी जताई थी जिसके चलते  उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था परंतु हाईकमान की तरफ से इस्तीफे की मंजूरी नहीं दी गई थी। सिद्धू को विधायकों द्वारा मनाने की कोशिश भी की गई थी। इसके बाद नवजोद सिद्धू ने आपसी सुलाह के बाद अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। इसी के चलते नवजोत सिंह सिद्धू आज कार्यभार संभालने वाले हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News