लंबे समय बाद मीडिया समक्ष हुए सिद्धू, मोदी से लेकर अंबानी तक सभी को घेरा

punjabkesari.in Friday, Jan 15, 2021 - 04:23 PM (IST)

जालंधर (ब्यूरो): केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कानूनों के विरोध मे आज नवजोत सिंह सिद्धू काफी समय बाद मीडिया के सामने बोले। पत्रकारों से कांफ्रेंस करते हुए नवजोत सिद्धू ने केंद्र पर गुस्सा निकालते हुए कहा कि कृषि कानून काले कानून हैं। मोदी सरकार कॉरपोरेट घरानों के हाथ में यह सब कुछ देना चाहिए, जिससे आर्थिक व्यवस्था का नुकसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज मीडिया का हाल ही आप देख सकते हो कि जिस मीडिया की किसी वक्त तारीफ होती थी, उसको आज सभी लोग गोदी मीडिया कह रहे हैं। 

सिद्धू ने अंबानियों अडानियों को लेकर भी सरकार पर कई तरह के सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि वह सारे इकट्ठे मिले हुए हैं। फूड सिक्योरिटी और कृषि की बात करते हुए सिद्धू ने कहा कि यह देश का आधार बनने के लिए सबसे जरुरी है। एफ.सी.आई. इस खेल का बड़ा हिस्सा है। मैं इसको इंजन मानता हूं, जिसको कहीं और फिट किया जा रहा है। इसमें एम.एस.पी., खरीद स्टोरेज औऱ ट्रांसपोर्ट आते हैं। देश के 80 करोड़ लोगों को पी.डी.एस. सप्लाई करना भी इसके हिस्से आता है। 

उन्होंने कहा कि एफ.सी.आई. को जान बूझकर खत्म किया जा रहा है, जिसको दो बड़े घरानों को देने की कोशिश है। हमारा देश भूखमरी में 94वें स्थान पर आ गया है। एस.बी.आई. का भी 70 प्रतिशत डाटा इसके पास है। हमारा संविधान रीढ़ की हड्डी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News