श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर Police Alert! 1500 मुलाजिम होंगे तैनात

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 03:40 PM (IST)

जालंधर (सोनू): उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री सिद्ध बाबा सोढल के मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वाका तैयारियां जोरों पर हैं। 25 सितंबर को होने वाले मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए करीब 1500 पुलिस मुलाजिम तैनात किए जाएंगे। इनमें कमिश्नरेट पुलिस के साथ दूसरे जिलों से आने वाली पुलिस फोर्स भी शामिल होगी।

लॉ एंड ऑर्डर डीसीपी जगरूप बाठ ने प्रेस वार्ता में बताया कि मेले के दौरान एआरपी, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमें भी तैनात रहेंगी। सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा और मेले में लगातार चेकिंग की जाएगी। किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तुरंत जांच की जाएगी।  दो शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा 30 जीओ, 30 एसएचओ और इंस्पेक्टर भी तैनात रहेंगे। कुछ पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में भी मेले में मौजूद रहेंगे।

मेले को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट मैप तैयार किया है और जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। वहीं निगम की ओर से सफाई और पीने के पानी का प्रबंध किया जाएगा। डीसीपी ने कहा कि मेले के दौरान हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी बच्चे के गुम होने या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर लोग कंट्रोल रूम को सूचना दे सकेंगे। हुल्लड़बाजों पर नजर रखने के लिए पीसीआर के नंबर भी जारी किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News