चुनावी नतीजों को लेकर बोले नवजोत सिंह सिद्धू

punjabkesari.in Saturday, Mar 05, 2022 - 10:40 AM (IST)

अमृतसर : कांग्रेस में सेवा निभा रहे हर उस वर्कर को बनता मान सम्मान दिया जाता है, जो उसका सही हकदार होता है। यह शब्द चंडीगढ़ में हरमिंदर सिंह गुल्लू को पंजाब प्रदेश समिति के सेक्रेटरी नियुक्त करने के मौके पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और हलका दक्षिणी के विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया ने कहे। उनकी तरफ से हरमिंदर सिंह गुल्लू को नियुक्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध प्रचार करने वालों के मुंह पक्के तौर पर बंद हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें : ड्रोन से हथियार गिराने का मामलाः NIA ने 5 खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

नव-नियुक्त पंजाब प्रदेश समिति के सेक्रेटरी हरमिंदर सिंह गुल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से दिए मान सम्मान के वह सदा के लिए ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा है कि वह कांग्रेस पार्टी में पिछले लम्बे समय से सेवा करता आ रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस की प्रधान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के इलावा विशेष तौर पर हलका दक्षिणी के विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया का हरमिंदर सिंह गुल्लू ने तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विधायक बुलारिया की दूर अंदेशी सोच के चलते वह इस पद पर पहुंचे हैं। इस मौके पर जसविंदर सिंह शेरगिल, गुरपाल सिंह पाल और अन्य भी उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News