घर में जिस्मफिरोशी का धंधा चलाने वाली संचालिका सहित लड़की व ग्राहक गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Dec 13, 2020 - 05:28 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): घर से जिस्मफिरोशी का धंधा चलाने वाले महिला संचालिका को लड़की तथा एक ग्राहक के साथ नारकोटिक सैल की पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंधी एस.एच.ओ. गौरव धीर ने बताया कि नारकोटिक सैल के इंचार्ज इंस्पैक्टर रघुवीर सिंह की पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में बंगा रोड पर स्थित रेलवे फाटक के नजदीक मौजूद थी। इस दौरान पुलिस के एक मुखबिर ने जानकारी दी कि नवांशहर के गुरु तेग बहादुर नगर निवासी महिला मंजू देवी जो अपने घर पर ही करियाने की दुकान करती है, घर में जिस्मफिरोशी का धंधा चला रही है। उन्होंने बताया कि उक्त महिला द्वारा लड़कियों को बहला कर तथा धमका कर जिस्मफिरोशी के लिए ग्राहकों को पेश किया जाता है तथा दलाली लेती है जिसने आज एक लड़की को अपने घर पर बुलाया है। एस.एच.ओ. ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि उक्त संचालिका ग्राहक से 1500 रुपए लेती है जिसमें से आधी राशि लड़की को दी जाती है तथा शेष राशि स्वयं रखती है।

आरोपियों को अदालत में किया जाएगा पेश
उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर जिस्मफिरोशी का धंधा चलाने वाली संचालिका मंजू, बुलाई गई लड़की आशा तथा ग्राहक मनीश कुमार को गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ.ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों को आज अदालत में पेश कर न्यायायिक हिरास्त में भेजा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News