2017 की तरह ''आप'' को रोकने के लिए फिर बनने लगे नापाक गठजोड़, सावधान रहें पंजाबी

punjabkesari.in Saturday, Jan 15, 2022 - 06:15 PM (IST)

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और सांसद भगवंत मान ने पंजाब की जनता को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ए, बी और सी टीम से सचेत रहने की अपील की है, क्योंकि भाजपा और इसकी ए, बी और सी टीम जनता और लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं। मान ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव पंजाबियों के लिए स्पष्ट उदाहरण हैं। उस समय भी कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब की सत्ता सौंपने के लिए अकाली दल (बादल) और भाजपा ने कांग्रेस को वोट डलवाई थी ताकि आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने से रोका जा सके।

शनिवार को पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में भगवंत मान ने कहा कि, ‘‘भाजपा का पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत विरोधी चेहरा लोगों के सामने आ चुका है। भाजपा नेताओं के अत्याचार के कारण पंजाब के किसानों और मजदूरों को न केवल सड़कों पर उतरना पड़ा, बल्कि अपने प्राणों की आहुति भी देनी पड़ी। लेकिन आज लालची और भ्रष्टाचारी राजनेता आंदोलनकारी किसानों और मजदूरों की कुर्बानियों को भूलकर पंजाब में भाजपा (तानाशाह) का एक छत्र राज स्थापित करने पर उतर गए हैं। 

यह भी पढ़ेंः Congress ने जारी की पंजाब चुनावों के लिए 86 उम्मीदवारों की पहली सूची

मान ने दावा किया कि जब भी पंजाब वासी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का प्रयास करते हैं, कांग्रेस, कैप्टन, बादल और भाजपा नेता आपस में एक हो जाते हैं और अब 2022 के चुनावों में 'आप' के खिलाफ, कैप्टन, ढींडसा और बादलों ने अंदरखाते भाजपा के साथ गठजोड़ कर लिया है इसलिए इन पारंपरिक पार्टियों के नेता थोक के भाव भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

भगवंत मान ने आरोप लगाया कि अकाली दल बादल की भाजपा के साथ घनिष्ठता जगजाहिर है और बादल परिवार हमेशा से ही भाजपा की 'ए' टीम के नाम से जानी जाती रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींडसा भाजपा की 'बी' टीम के नाम से मशहूर हैं, जबकि चुनाव न जीतने वाले लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा की 'सी' टीम के रूप में काम कर रहे हैं। मान ने कहा कि एक तरफ अपना जमीर बेच चुके लोग किसानों के बलिदान को भूलकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वहीं भ्रष्ट नेताओं को प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) और आयकर की रेड की धमकी देकर भाजपा में शामिल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस ने इन 4 विधायकों की काटी टिकट

आप नेता ने कहा कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत विरोधी नेताओं और पार्टियों के चहरों का पर्दाफाश हो रहा है। पंजाब, पंजाबी  और पंजाबियत समेत किसानों की कुर्बानियों की दुहाई देने वाले कुछ लोग भी भाजपा की नाव पर सवार हो रहे हैं और उनकी दोहरी भूमिका लोगों के सामने आ गई है।

भगवंत मान ने पंजाब की जनता से अपील की कि आम आदमी पार्टी देश की राजनीति में परिवर्तन की हिमायती है और बेहतर शिक्षा, इलाज, स्वच्छ पीने का पानी व अन्य सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। पंजाब के लोग पंजाब की नई रूपरेखा (इबारत) लिखने को तैयार है ताकि सरकारी संसाधनों की लूट को रोका जा सके और पंजाब को फिर से एक सुंदर, खुशहाल और समृद्ध पंजाब बनाया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News