पंजाब में नए राशन कार्डों को लेकर जरूरी अपडेट, आवेदकों को तुरंत करना होगा काम

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2026 - 02:50 PM (IST)

बठिंडा (विजय): पंजाब सरकार की ओर से राशन कार्डों में दर्ज गलत विवरण को ऑनलाइन ठीक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब आवेदक अपने राशन कार्ड से संबंधित जानकारी खुद ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे। डी.सी. राजेश धीमान ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से नए राशन कार्ड बनाने और पुराने राशन कार्डों में सदस्यों को जोड़ने के लिए आवेदन मांगे गए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने फॉर्म भरते समय अपना पूरा पता, वार्ड आदि सही ढंग से दर्ज नहीं किया। अब उसी पोर्टल पर पता अथवा अन्य विवरण में सुधार करने का विकल्प उपलब्ध करवाया गया है, ताकि नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।

डी.सी. ने बताया कि कई शहरी क्षेत्रों के आवेदकों ने राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय मकान नंबर, मोहल्ला और वार्ड नंबर सही दर्ज नहीं किए हैं। इसके कारण आवेदकों के घरों को ट्रेस करने में परेशानी हो रही है और वैरिफिकेशन अधिकारियों को राशन कार्ड की प्राप्त अर्जियों की जांच करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डी.सी. ने शहरी क्षेत्र के उन आवेदकों से अपील की है, जिन्होंने राशन कार्ड बनवाने या मौजूदा राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था और जिनका अभी तक वैरिफिकेशन नहीं हुआ है, वे राशन कार्ड एड्रैस अपडेट पोर्टल पर जाकर अपना पूरा पता अपडेट करें। इससे वैरिफिकेशन अधिकारियों को आवेदकों तक पहुंचने और सत्यापन करने में आसानी होगी।

उन्होंने बताया कि आवेदकों को पोर्टल पर री-एडिट एड्रैस का विकल्प चुनकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर ओ.टी.पी. प्राप्त होगा। ओ.टी.पी. सत्यापित करने के बाद पते में सुधार करने का विकल्प मिलेगा, जहां आवेदक अपना पता और अन्य जरूरी विवरण अपडेट कर सकते हैं। डिप्टी कमिश्नर ने जिले के लोगों से अपील की कि इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करें, ताकि आवेदन की वैरिफिकेशन में किसी तरह की परेशानी न आए और पात्र लोगों के नए राशन कार्ड जल्द बनाए जा सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News