Amritsar के गांव में नए नियम लागू, पंचायत के सख्त फैसलों से मची चर्चा

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 11:39 AM (IST)

अमृतसर: गांव अदलीवाल की पंचायत ने गांव में अनुशासन बनाए रखने के लिए कुछ सख्त फैसले लिए हैं। पंचायत द्वारा पारित इन प्रस्तावों के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सामाजिक बहिष्कार का ऐलान किया गया है। सूत्रों के अनुसार पंचायत ने गांव में प्रेम विवाह (लव मैरिज) पर रोक लगा दी है। पंचायत ने फैसला किया है कि यदि गांव का कोई लड़का-लड़की आपस में विवाह करते हैं तो उनका पूरी तरह से बहिष्कार किया जाएगा।

भागकर शादी करने पर परिवार भी होगा बहिष्कृत
यदि कोई लड़का-लड़की गांव से भागकर शादी करते हैं तो सिर्फ उस जोड़े का ही नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार का भी सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। ऐसे परिवार के साथ गांव का कोई भी व्यक्ति किसी सुख-दुख के मौके पर शामिल नहीं होगा।

सरकारी कामों में भी नहीं मिलेगी मदद
प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि ऐसे परिवारों के लिए गांव का सरपंच या लंबरदार किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी काम के लिए हस्ताक्षर नहीं करेगा। इसके अलावा पंचायत ने यह भी निर्णय लिया है कि जो लोग नशा करने वालों या नशा बेचने वालों की मदद के लिए थाने जाएंगे, उनका भी गांव में पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा।पंचायत के इन फैसलों ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News