किडनैप हुए 13 वर्षीय बच्चे के मामले में नया मोड़, सामने आई यह सच्चाई

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2022 - 06:16 PM (IST)

जालंधर: अर्बन एस्टेट फेज-1 से कथित तौर पर किडनैप हुआ बच्चा अपनी मर्जी से गया था। वह कटरा के माता वैष्णो देवी मंदिर में बिना किसी को बताए दर्शन करने गया था। दर्शन करने के बाद जब वह पठानकोट रेलवे स्टेशन पर लौटा उसने अपने परिजनों को फोन कर जानकारी दी। देर रात परिवार के लोग पुलिस की मदद से उसे पठानकोट से जालंधर ले आए।

थाना नंबर 7 के प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि किडनैपिंग की एफ.आई.आर. दर्ज करने के बाद वह लगातार 13 वर्षीय के राजवर्धन की तलाश में सी.सी.टी.वी. कैमरे चेक कर रहे थे। राजवर्धन जहां भी जाता था, अकेला ही जाता था। देर रात राजवर्धन ने अपने पिता को फोन किया कि वह पठानकोट रेलवे स्टेशन पर है। राजवर्धन के पिता सरोज कुमार चौधरी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना नंबर 7 की पुलिस सरोज को साथ लेकर पठानकोट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। राजवर्धन को सुरक्षित वे जालंधर ले लिया। इंस्पैक्टर शर्मा ने बताया कि बच्चा अकेला गया था। बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News