युवती आत्महत्या मामले में नया मोड़, आरोपी की मां ने वीडियो जारी कर किया ऑनर किलिंग का दावा

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2026 - 11:03 AM (IST)

लुधियाना (स्याल): महानगर के केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के हरचरण नगर में युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में आरोपी दीपांशु बग्गा की मां काजल बग्गा ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि युवती रैना धीर की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि ऑनर किलिंग का मामला है। उनके इस बयान के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

जानकारी के अनुसार, गत सोमवार को एक गोलीकांड के बाद थार गाड़ी में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इसके अगले दिन सुबह रैना धीर नामक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। युवती की मौत के बाद परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सीएमसी अस्पताल चौक और थाना डिवीजन नंबर-3 के बाहर धरना दिया था।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब आरोपी की मां द्वारा वीडियो जारी कर मौत को ऑनर किलिंग बताए जाने से मामले में नया विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि, उनके दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले में पुलिस जांच की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News