बाथरूम के फ्लश टैंक में मिला नवजात बच्चे का शव, फैली सनसनी

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2019 - 06:22 PM (IST)

डेराबस्सी: डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल के बाथरूम में फ्लश टैंक में नवजात बच्चा (लड़के) का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि आज सुबह सफाई कर्मचारी को फ्लश टैंक से बदबू आई जिसके बाद उसने फ्लश टैंक को खोल कर देखा तो उसमें बच्चे का शव पड़ा हुआ था। यह बच्चा किसका है अभी तक इस बारे कोई जानकारी नहीं मिली है। मामले की सूचना डेराबस्सी पुलिस को दे दी गई है। डेराबस्सी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Related News