4 दिन का बच्चा चोरी करने वाली महिलाओं को लेकर बड़ा खुलासा, पुलिस ने जारी की तस्वीर

punjabkesari.in Tuesday, Dec 06, 2022 - 01:56 PM (IST)

बठिंडा (विजय वर्मा): सरकारी वूमेन चिल्ड्रन अस्पताल से गत रविवार को चोरी हुए 4 दिन के बच्चे के मामले में पुलिस जांच के दौरान नया खुलासा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि दोनों महिलाओं ने बच्चा चोरी करने के बाद सिविल अस्पताल से ही एक एक्टिवा सवार व्यक्ति से लिफ्ट ली थी, जो उन्हें थाना कोतवाली के पास उतार कर वापिस चला गया था। इसके बाद दोनों महिलाएं बच्चे को लेकर ऑटो के जरिए अपने ठिकाने पर चली गई थी। वहीं एक तस्वीर भी पुलिस ने जारी की है। 

PunjabKesari

सूत्रों ने बताया कि इस मामले की गहराई से जांच कर रही पुलिस टीम ने पहले एक्टिवा सवार को ढूंढ कर उससे पूछताछ की, उसके बाद पुलिस ऑटो चालक को देर रात तक ढूंढ लिया। जिससे अब पुलिस पार्टी पूछताछ कर पता लगाएगी कि वो दोनों महिलाओं को कहां पर छोड़ कर आया है। सूत्रों ने बताया कि उक्त बच्चा चोरी करने वाली दोनों महिलाएं किसी बच्चा चोर गिरोह की सदस्य लगती है। जो बच्चा चोरी करके आगे बेचती है। इस मामले में भी ऐसा हुआ लगता है कि उक्त दोनों महिलाओं ने आगे बेच दिया होगा।  

बताते चलें कि यूपी निवासिशी बबली पत्नी परमोद कुमार ने सरकारी वूमेन चिल्ड्रन अस्पताल में एक दिसंबर को एक बच्चे को जन्म दिया था। जिसके बाद से वो वहीं अस्पताल में दाखिल थी। रविवार को दो महिलाएं उक्त महिला बबली ले पास गई और उसके बच्चे को अस्पताल नीचे दिखाने का बहाना बनाकर साथ ले गई थी। जिसके बाद से बच्चा गायब हो गया था। अब तक चोरी हुए बच्चे और दोनों महिलाओं के बारे में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News