सरेबाजार प्रेमी ने नवविवाहिता को दी रूंह कंपा देने वाली मौत, मंजर देख सहम गए लोग

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 11:39 AM (IST)

तलवंडी साबो(मुनीश): शहर में प्रेमी ने नवविवाहित लड़की का दिन-दिहाड़े तेजधार हथियार के साथ हमला कर कत्ल कर दिया। हमलावर ने खुुद को किरच मार कर आत्महत्या करने की भी कोशिश की। नौजवान मृतका के साथ शादी करना चाहता था परंतु लड़की की कुछ दिन पहले किसी और जगह शादी कर दी गई थी। घायलावस्था में लड़के को तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल से फरीदकोट रैफर किया गया है। तलवंडी साबो पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तलवंडी साबो की मनप्रीत झलर पुत्री गुरमेल सिंह की कुछ दिन पहले सिरसा जिला में शादी हुई थी। शादी के बाद आज वह अपने मायके गांव तलवंडी साबो आई हुई थी। उसकी पहचान के लड़के चरणजीत सिंह चरणी ने दोपहर को भाई डल्ल सिंह पार्क के नजदीक उस पर तेज हथियार के साथ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद पर भी किरच से वार कर खुदकुशी करने की कोशिश की।  लोगों से सूचना मिलने पर थाना तलवंडी साबो प्रमुख रवीन्द्र सिंह, डी.एस.पी. तलवंडी साबो जसमीत सिंह भी पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे।

दोनों को तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में भेजा गया जहां डाक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया जबकि लड़के को प्राथमिक सहायता देने के बाद फरीदकोट रैफर कर दिया। मृतक लड़की की माता मनदीप झलर ने कहा कि रविवार को उसकी लड़की की शादी हुई थी। वह और उसकी लड़की बाजार में सामान लेने गईं तो लड़का हमें देख भाई डल्ल सिंह पार्क के पास आ गया जहां उसने मनप्रीत के पेट में तेजधार हथियार मार कर उसे मार दिया।  उक्त नौजवान उसकी बेटी को परेशान करता था जिस कारण उन्होंने लड़की का विवाह कर दिया था। डी.एस.पी. जसमीत सिंह ने बताया कि मृतक लड़की की माता के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News