CM मान आवास पर NHM कर्मचारियों का हल्ला बोल, दी यह चेतावनी
punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 05:00 PM (IST)

संगरूर (रवि) : मुख्यमंत्री भगवंत मान के संगरूर स्थित आवास पर बड़ी संख्या में एन.एच.एम. (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों की प्रदर्शनकारियों से झड़प हो गई और एन.एच.एम. की महिला कर्मचारियों की पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। इस मौके पर बात करते हुए हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि वह पिछले 15 साल से 7000 से 10 हजार के मासिक वेतन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इससे गुजारा करना बहुत मुश्किल है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता से आने से पहले वादा किया था कि सरकार हमारे विभाग के कर्मचारियों को ठीक करेगी, लेकिन अब भी सरकार ने इस वादे को पूरा नहीं किया है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि है उन्हें पक्का किया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात और हिमाचल प्रदेश जाते हैं और पंजाब मॉडल की बात करते हैं तो दूसरी तरफ पंजाब के स्वास्थ्य कर्मियों का हाल तक नहीं पूछते। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे पंजाब सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here