हैरोइन समेत नाईजीरियन लड़की गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Apr 19, 2018 - 09:00 AM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र): पंजाब ड्रग माफिया के तार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जुड़ चुके हैं। इसकी पुष्टि उस समय हुई जब स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) की टीम ने एस.पी. मनजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में एक नाईजीरियन लड़की को 600 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार किया। एस.टी.एफ. की टीम ने गांव जाहलां के पास से इस लड़की को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाना पस्याना में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। एस.टी.एफ. के एस.पी. मनजीत सिंह बराड़ ने बताया कि फिलहाल यह दिल्ली में रह रही है। भारत में यह 5-6 माह पहले आई थी। यह हैरोइन कहां से लेकर आई और आगे कहां सप्लाई करनी थी, इस बारे में अभी पूर्ण तौर पर खुलासा नहीं हो सका है। इस लड़की को रिमांड पर लेकर इसके तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं, इस संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी हासिल की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News