Ludhiana : नशा तस्करों पर निहंग सिंहों ने कसा शिकंजा, 8 लोगों को किया पुलिस के हवाले

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 06:22 PM (IST)

लुधियाना (राज): थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव तलवंडी में आज उस समय हड़कंप मच गया जब निहंग सिंहों के जत्थे ने नशा तस्करों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपराधियों को उनके घर में घुसकर दबोच लिया। निहंग बाबा कुलदीप सिंह खालसा और उनके जत्थे ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर यह रेड की और एक महिला समेत 8 लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

मौके से भारी मात्रा में नशीली सिरिंजें और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। निहंग सिंघो का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों में कुछ युवक संगरूर से भी नशा खरीदने पहुंचे थे, जिन्होंने कबूल किया कि वे यहाँ से नशा लेकर दूसरी जगहों पर सप्लाई करते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News