नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: 15 ग्राम ''आइस'' के साथ युवक गिरफ्तार, खाली लिफाफे भी बरामद

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 09:21 AM (IST)

लुधियाना(राज): नशा मुक्त पंजाब अभियान के तहत लुधियाना पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ 'आइस' के साथ दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशे की खेप के साथ-साथ उसे बेचने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले खाली लिफाफे भी बरामद किए हैं।पकड़ा गया आरोपी जगदीप सिंह उर्फ जग्गी है।

मिली जानकारी के अनुसार, एस.आई. सुरजीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी और तफ्तीश किट के साथ 8 मार्च को नशा विरोधी अभियान और संदिग्धों की चेकिंग के संबंध में गांव बलिएवाल के पास मौजूद थे। इसी दौरान सामने से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और पीछे हटने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर काबू कर लिया।

जब नियमानुसार उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई, तो उसके पास से 15 ग्राम नशीली 'आइस' बरामद हुई। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से 20 खाली लिफाफे भी मिले, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह नशे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ग्राहकों को सप्लाई करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब यह पता लगाया जा रहा है कि वह यह नशा कहाँ से लाया था और इलाके में किन-किन लोगों को सप्लाई करता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News