ठंड से अभी कोई राहत नहीं, बारिश-बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी

punjabkesari.in Monday, Jan 18, 2021 - 10:14 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में रविवार को भी ठंड से कोई राहत नहीं मिल रही है, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गत कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट और आदमपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.3, 7.6, 7.4, 8.6 और 7.5 डिग्री दर्ज किया गया।

हरियाणा के नरनौल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जहां पर न्यूनतम तामपान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, हिमाचल प्रदेश में तापमान बढऩे का सिलसिला जारी है। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान जनवरी के महीने में 8.1 दर्ज किया गया है जबकि जनवरी माह में इन दिनों में तापमान शून्य डिग्री तक रहता था। हिमाचल मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि प्रदेश में 22 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ  रहने के आसार हैं। 22 जनवरी के बाद 23 से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं, जिसके बाद प्रदेश मेें बारिश व बर्फबारी होने का अनुमान है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News