चंडीगढ़ में बंद होने जा रही गैर इलैक्ट्रिक बाईक, डीलरों में अफरा-तफरी का माहौल

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 10:56 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रशासन की इलैक्ट्रिकल वाहन पालिसी के मुताबिक जुलाई महीने के पहले सप्ताह से चंडीगढ़ में नॉन इलैक्ट्रानिक्स बाइक बंद होने जा रही हैं। प्रशासन द्वारा सिर्फ 6202 बाईक ही रजिस्टर्ड की जाएंगी। साल 2023-24 में अब तक 4100 बाईकस रजिस्टर्ड हो चुकी हैं और सिर्फ 2100 के करीब ही अन्य रजिस्टर्ड होंगी। हैरानी वाली बात यह होगी कि इसके बाद आप कभी भी गैर इलैक्ट्रिक फ्यूल के साथ चलने वाली बाईक को रजिस्टर नहीं कर सकेंगे। हालांकि चंडीगढ़ में उन लोगों पर कोई पाबंदी नहीं है जो पहले से रजिस्टर्ड हैं। अगर किसी ने बाइक खरीद भी ली तो चंडीगढ़ में उसका पंजीकरण नहीं होगा, क्योंकि ईवी नीति के अनुसार वर्ष 2023-24 का लक्ष्य जून में पूरा हो सकता है। इसके बाद हमेशा के लिए चंडीगढ़ में सिर्फ इलेक्ट्रिक बाइकें ही बिकेंगी और उनका रजिस्ट्रेशन होगा। इससे सभी की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। इस तरह से अब चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति के मुताबिक जून के बाद शहर में पेट्रोल बाइकों की बिक्री बंद हो जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News

Recommended News