Punjab के कई सारे इलाकों में बिजली रहेगी बंद, 7 घंटे का Powercut
punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 09:09 PM (IST)
लुधियाना (कालिया): लुधियाना में 17 मार्च को बिजली कट लगने की सूचना है। 66 के.वी. राजगुरु नगर सब-स्टेशन पर जरूरी रख-रखाव के कारण, 17/03/2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, जिसके चलते गलाडा कार्यालय, पी.एन.बी. बैंक, अमन पार्क एरिया, न्यू ग्रीन सिटी, महावीर नगर, पंचशील एन्क्लेव, सुनील पार्क, शमशेर एवेन्यू, दलजीत नगर, जीवनप्रीत नगर, जगजीत नगर, 3 के गांव, आर्यन एन्क्लेव, डिवाइन सिटी, जे ब्लॉक ब्रेस नगर, एच ब्लॉक ब्रास नगर, सनबर नगर, न्यू बरस नगर, सनबर नगर, बाबा नंद सिंह नगर, जे ब्लॉक और अन्य क्षेत्र प्रभावित होंगे।
यह जानकारी एस.डी.ओ. रमनप्रीत सिंह ने दी और बताया कि निम्नलिखित 11 केवी फीडरों से चलने वाली सप्लाई 17 मार्च को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक गलाडा, महावीर नगर, फिरोजपुर रोड, भगत नामदेव, अमन पार्क, जगजीत नगर, लोधी क्लब, शीतला मंदिर आदि की बिजली बंद रहेगी।

