Punjab : 22 करोड़ रुपये मूल्य की जीएसटी चोरी का पर्दाफाश; एक गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 11:00 PM (IST)
लुधियाना : जीएसटी फर्जी बिलिंग घोटाले को रोकने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में, सीजीएसटी लुधियाना ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले, मंडी गोबिंदगढ़ में स्थित लौह एवं इस्पात क्षेत्र में जाली जीएसटी इनवॉइस जारी करने वाली एक फर्जी जीएसटी फर्म का भंडाफोड़ किया।
जांच से पता चला कि फर्म ने 22.13 करोड़ रुपये मूल्य के अयोग्य इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त किया और पास किया, तथा इस प्रकार जीएसटी चोरी की। फर्म के मालिक को 12.03.2025 को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
सीजीएसटी लुधियाना आयुक्तालय कर धोखाधड़ी का पता लगाने तथा ईमानदार करदाताओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के अपने संकल्प को दोहराता है।

