9 मार्च को Punjab के कई इलाकों में बिजली गुल, 7 घंटे का Powercut
punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 11:53 PM (IST)
रायकोट (भल्ला): पंजाब के रायकोट इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पावरकॉम रायकोट द्वारा पावर सप्लाई लाइनों की जरूरी रिपेयर के कारण, रायकोट 66 के.वी. ग्रिड से चलने वाले गुरुद्वारा टाहलियाना साहिब फीडर (कैटेगरी 1) से पावर सप्लाई सोमवार, 9 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी जिसके कारण उपरोक्त फीडरों से चलने वाले इलाकों जैसे गुरुद्वारा टाहलियाना साहिब, नूरमाही नगर, सिलौआनी रोड, बस्सियां रोड, फोकल प्वाइंट आदि की पावर सप्लाई पर असर पड़ेगा। यह जानकारी पावरकॉम के एस.डी.ओ. कुलदीप कुमार ने दी।

