होली पर्व के दौरान यात्रियों को तोहफा, चलेंगी स्पेशल रेलगाड़ियां, जानें Timing
punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 03:43 PM (IST)
फिरोजपुर (कुमार) : होली पर्व के दौरान, रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु उतर रेलवे द्वारा नियमित निर्धारित ट्रेनों के अलावा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा जिसके तहत अमृतसर से चार, फिरोजपुर कैंट से एक और श्री वैष्णो देवी कटड़ा से दो विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए परमदीप सिंह सैनीवरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे फिरोजपुर ने बताया कि रेलगाड़ी सं. 04610 (अमृतसर–मानसी) प्रस्थान समय 20:10 बजे, रेलगाड़ी सं. 04616 (फिरोजपुर–दानापुर) प्रस्थान समय: 12:00 बजे, रेलगाड़ी सं. 04614 (अमृतसर–कटिहार) प्रस्थान समय: 14:15 बजे, रेलगाड़ी सं. 05006 (अमृतसर–बढ़नी) प्रस्थान समय: 12:45 बजे, रेलगाड़ी सं. 05735 (अमृतसर–कटिहार) प्रस्थान समय: 13:25 बजे, रेलगाड़ी सं. 04082 (श्री वैष्णो देवी कटड़ा –नई दिल्ली) प्रस्थान समय: 21:20 बजे, रेलगाड़ी सं. 04604 (श्री वैष्णो देवी कटड़ा –वाराणसी) प्रस्थान समय: 18:15 बजे चलेंगी । उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, होली के दौरान रेलयात्रियों के सुखद और आरामदायक सफर हेतु 04651/04652 (अमृतसर-जयनगर) क्लोन एक्सप्रेस के फेरो में भी बढ़ोतरी की गई है।
यात्री ट्रेनों की अद्यतन जानकारी हेतु एनटीईएस (नैशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम) की वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने रेलयात्रियों से अपील किया कि वे सयंम और धैर्य बनाये रखें। यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ियों का उचित इंतजाम है। रेलयात्रियों को सुरक्षित अपनी मंजिल तक पहुंचने हेतु अधिकारियों द्वारा निरिक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

