रेल यात्रियों के लिए अहम खबर, अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन 2 अगस्त से ...

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 08:35 PM (IST)

फिरोजपुर  (परमजीत, खुल्लर): यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने ट्रेन संख्या 14541/14542 (अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस) में 2 अगस्त से 1 अक्तूबर तक अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त वातानुकूलित चेयरकार कोच लगाने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त कोच लगाए जाने से ट्रेन में यात्रियों के लिए सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे ज्यादा यात्रियों को यात्रा का अवसर मिलेगा, प्रतीक्षासूची में कमी आएगी और उनका सफर अधिक सुविधाजनक एवं आरामदायक होगा। 

यह जानकारी देते हुए बसंत कुमार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने कहा कि फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की आरक्षण संबंधी अधतन जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एन.टी.ई.एस.) अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें। यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराना मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News