बड़ी खबर : पंजाब के इस कैबिनेट मंत्री को जारी हुआ नोटिस

punjabkesari.in Friday, Aug 08, 2025 - 12:44 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के एक वीडियो से कथित छेड़छाड़ के मामले में चंडीगढ़ साइबर सेल की टीम ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने अरोड़ा से पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल चलाने वालों की भी जानकारी मांगी है।

aman arora

हालांकि, अमन अरोड़ा ने अभी तक पुलिस को कोई जवाब नहीं दिया है। चंडीगढ़ साइबर पुलिस ने 11 जुलाई को प्रताप सिंह बाजवा की शिकायत पर पंजाब के वित्त मंत्री अमन अरोड़ा के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की थी। यह शिकायत बाजवा ने 7 जुलाई को यू.टी. पुलिस को दी थी। वहीं, अमन अरोड़ा ने इसे भाजपा के साथ मिलकर बाजवा द्वारा रची गई साजिश करार दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News