अब पंजाब में ‘बिना रोक-टोक’ दौड़ सकेंगी हिमाचल की बसें

punjabkesari.in Wednesday, Mar 24, 2021 - 10:20 AM (IST)

शिमला(राजेश): अब हिमाचल की सरकारी व प्राइवेट बसें पंजाब में बिना रोक-टोक विभिन्न रूटों पर दौड़ सकेंगी। वहीं पंजाब रोडवेज व पी.आर.टी.सी. की बसें भी हिमाचल में बिना किसी परेशानी के विभिन्न रूटों पर चलेंगी।

इसके लिए हिमाचल व पंजाब के बीच अंतर्राज्यीय पारस्परिक समझौता हुआ है, जिसके तहत अब दोनों राज्यों में एच.आर.टी.सी., प्राइवेट, पंजाब रोडवेज और पी.आर.टी.सी. नए रूटों पर भी चलेगी, जिससे पंजाब के हिमाचल और हिमाचल के पंजाब में रहने वाले हजारों यात्रियों को परिवहन सुविधा मिलेगी और वह आसानी से बसों में आवाजाही कर सकेंगे।  इस सुविधा को लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव परिवहन के.के. पंत और पंजाब सरकार के प्रधान सचिव परिवहन के. शिवा प्रसाद के बीच करार हुआ। 

इस करार के तहत दोनों राज्यों में एच.आर.टी.सी. और प्राइवेट बसों के रूटों के किलोमीटर बढ़ जाएंगे। दोनों परिवहन विभाग के बीच हुए इस करार के मौके पर एस.टी.ए. ट्रांसपोर्ट हिमाचल प्रदेश घनश्याम चंद, एस.टी.ए. ट्रांसपोर्ट पंजाब सुखविंद्र सिंह बराड़ मौजूद रहे। इस करार के बाद दोनों राज्यों में परिवहन सेवाओं का विस्तार होगा और राजस्व में भी बढ़ौतरी होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News