अब सिद्धू मूसेवाला का करीबी Gangsters के निशाने पर, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2022 - 02:57 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद उसके करीबी को धमकी मिलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अब मूसेवाला के करीबी की भी  रेकी की जा रही है और उसे काफी दिनों से धमकियां भी मिल रही हैं। रेकी करने वाले की तस्वीरे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई हैं। इसमें एक व्यक्ति मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए रेकी कर रहा है जिसके बाद से मूसेवाला के करीबी की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है।

PunjabKesari

सूत्रों से जानकारी मिली है कि कीरीबी को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद पुलिस ने उसके घर के आसपास कड़े सुरक्षा के प्रबंध कर दिए हैं। आपको बता दें इससे पहले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने भी एक वीडियो जारी करके कहा था कि सिद्धू मूसेवाला ने अपनी जिन्दगी बचाने के लिए अपने करीबी साथी के जरिए 2 करोड़ रुपए देने की पेशकश की थी। पीड़ित करीबी ने पुलिस को अपनी शिकायत कर दी है और सी.सी.टी.वी. फुटेज भी दी है जिसके बाद से पुलिस ने उसके घर के आस पास सुरक्षा कड़ी कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News