Punjab: दोपहिया वाहनों का भी कटेगा Toll Tax! जानें पूरा मामला
punjabkesari.in Thursday, Aug 21, 2025 - 07:10 PM (IST)

पंजाब डेस्क : दोपहिया वाहन चालकों के लिए खास खबर सामने आई है। अगर आप भी बाइक या स्कूटर चलाते हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने उन सभी खबरों को फर्जी बताया है, जिनमें कहा जा रहा था कि जल्द ही टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों से टोल शुल्क वसूला जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है।
सोशल मीडिया पर चल रही ये खबरें पूरी तरह से गलत हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों से कोई टोल शुल्क नहीं लिया जाता है। टोल प्लाजा पर टोल शुल्क केवल 4 या उससे अधिक पहियों वाले वाहनों, जैसे कार, जीप, ट्रक और बस, से ही वसूला जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम 2008 के अनुसार, दोपहिया वाहनों पर टोल शुल्क वसूलने का कोई प्रावधान नहीं है।
आपको बता दें कि, NHAI ने वाहन चालकों को एक बड़ी राहत दी है जिससे 3000 रुपये वाले FASTag वार्षिक पास से सिर्फ 15 रुपए में टोल पार कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि, 4 दिनों में 5 लाख से ज़्यादा पास बिक चुके हैं, जिससे 150 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह पास निजी वाहन मालिकों के लिए है जो एक साल या 200 टोल ट्रिप तक टोल फ्री यात्रा कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here