अब नहीं मारने होंगे दफ्तरों के चक्कर, मान सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2023 - 04:56 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के लोगों को सर्टीफिकेट लेने के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने प्रवानित सर्टीफिकेट एस.एम.एस. के जरिए सीधे लोगों तक मोबाइल पर देने शुरू कर दिए हैं। यह जानकारी देते पजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि लोगों को सर्टीफिकेटों की हार्ड कापियां लेने के लिए अब किसी भी दफ्तर या सेवा केंद्र में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

अमन अरोड़ा ने बताया कि किसी भी सेवा के लिए अप्लाई करने वाले लोगों को मोबाइल पर एस.एम.एस. के माध्यम से लिंक भेजा जाता है, जिस पर क्लिक पर सर्टीफिकेट डाऊनलोड किया जा सकता है। इस सर्टीफिकेट को सभी दफ्तरों में स्वीकार्य किया जाएगा। इस कदम से न केवल लोगों के समय की बचत होगी, बल्कि उनकी पैसा भी बचेगा, क्योंकि इससे पहले लोगों को 50 रुपए से ज्यादा प्रति सर्टीफिकेट के हिसाब से देने पड़ते थे। कैबनिट मंत्री ने बताया कि अब तक तकरीबन 15 लाख सर्टीफिकेट लोगों को मोबाइल के जरिए दिए जा चुके हैं। ई-सेवा पोर्टल esewa.punjab.gov.in ने ऐसे सभी मसलों को हल कर दिया है।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News