खूनी झड़प में बदली पुरानी रंजिश, 17 वर्षीय लड़के की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Monday, May 18, 2020 - 06:01 PM (IST)

बरनाला:  बरनाला के गांव गहला के पास पुरानी रंजिश ने खूनी झड़प का रूप ले लिया जिस दौरान एक 17 वर्षीय लड़का गंभीर रूप में जख्मी हो गया है। गंभीर हालत में लड़के को बरनाला से पटियाला रैफर किया गया। परन्तु पुलिस की जानकारी अनुसार उसकी मौत हो गई है। लड़ाई दौरान जख्मी हुए व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दरअसल राजा सिंह नाम के लड़के की कुछ व्यक्तियों के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही थी। बीते दिन जब वह अपने 2 साथियों के साथ गांव में था तो कुछ हथियारबंद व्यक्तियों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी। फिलहाल जांच के बाद ही पूरी बात का पता चलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Tania pathak

Related News