Punjab : पुरानी रंजिश के चलते Firing, युवक के सिर में गोली लगने से मौत

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 12:09 AM (IST)

गुरदासपुर  (हरमन): गुरदासपुर के गांव भंगवा में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोपहर से ही दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान ईसाई (क्रिश्चियन) समुदाय से संबंधित एक युवक के सिर में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल, गुरदासपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव के सरपंच ने आरोप लगाया है कि झगड़े की सूचना पहले ही पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि पुलिस समय पर हस्तक्षेप करती, तो संभवतः युवक की जान बचाई जा सकती थी।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है और पुलिस का आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News