Big News : एक बार फिर Vigilance के समक्ष पेश होंगे पूर्व CM चन्नी, जानें
punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2023 - 09:31 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब में एक बड़ी खबर पूर्व सी.एम. चरणजीत चन्नी को लेकर आ रही है। बताया जा रहा है कि एक बार फिर से विजीलैंस ने पूर्व सी.एम. चन्नी को तलब किया है। आने वाले 21 अप्रैल यानी शुक्रवार को एक बार फिर से चन्नी को विजीलैंस ने तलब किया है तथा उन्हें विजीलैंस आफिस में पेश होने के लिए कहा गया है।
बता दें कि आमदन से ज्यादा जायदाद के मामले में चन्नी को विजीलैंस द्वारा तलब किया जा रहा है। इससे पहले 14 अप्रैल को भी चन्नी को तलब किया गया था, वहीं अब 21 अप्रैल को फिर से चन्नी को तलब किया गया है।