Mobile हैक कर बैंक खाते से उड़ाए ₹1.39 लाख, ऑनलाइन ठगी से मचा हड़कंप!

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2026 - 09:14 PM (IST)

होशियारपुर (राकेश) : साइबर ठगों द्वारा आए दिन नए-नए पैंतरे अपनाकर भोले भाले लोगों को ठगा जा रहा है। पुलिस साइबर क्राइम पुलिस ने एक टीचर और कारीगर से 1,39,887 रुपये की ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में एक अनजान व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में शेख फिरोज पुत्र ताहिर शेख (निवासी नाका टोला, पश्चिमी चंपारण जिला, बिहार, फिलहाल कैंथा मोहल्ला, दसूहा) ने बताया कि वह दसूहा में POP का काम करता है। 4 नवंबर को शाम 6 से 6:30 बजे के बीच किसी अनजान व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन हैक करके उसके बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट से 1,39,887 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली।
 
बैंक से मैसेज मिलने के बाद उसने ऑनलाइन शिकायत दी। पुलिस ने अनजान व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एक दूसरे मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने 5,10,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में अनजान व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में जसविंदर कौर पत्नी कुलविंदर सिंह (निवासी धूतकलां, हरियाणा थाना) ने बताया कि वह सरकारी एलिमेंट्री स्कूल राणा में टीचर हैं।

4 नवंबर को अनजान लोगों ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके बेटे गुरिंदर सिंह का कनाडा में एक्सीडेंट हो गया है और वह जेल में है। उन्होंने खुद को वकील बताया और लड़के को केस से निकालने के लिए 5,00,000 रुपये मांगे। जिस पर उन्होंने अपने और साथी टीचरों के अकाउंट से अलग-अलग स्कैनर और NEFT के जरिए कुल 5,10,000 रुपये ट्रांसफर कर लिए। बाद में बेटे से बात करने पर पता चला कि उसका कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है और उसके साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दी है। पुलिस ने अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News