पाक की नाकाम कोशिश, भारतीय सीमा में फिर दिखा ड्रोन
punjabkesari.in Thursday, Aug 25, 2022 - 05:17 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): बी.एस.एफ. ने बुधवार रात भारतीय सीमा में एक बार फिर से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। कल रात बी.एस.एफ. जवानों द्वारा भारतीय सीमा में एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन को देखा गया, जिसके बाद बी.एस.एफ. ने तुरंत हरकत में आते हुए पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग शुरू कर दी।
इस सबंधी जानकारी देते डी.आई.जी. प्रभाकर जोशी ने बताया कि रात करीब 1.15 बजे भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की गई। उन्होंने बताया कि जवानों ने पाक की भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। इसके बाद वीरवार को बी.एस.एफ. व पंजाब पुलिस की तरफ से सांझा सर्च अभियान चलाया गया। जोशी ने कहा कि बी.एस.एफ. जवानों द्वारा समय-समय पर पाकिस्तानी ड्रोन की कोशिशों को नाकाम किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here