अपने ही गांव से हारे बादल

punjabkesari.in Sunday, Dec 30, 2018 - 09:39 PM (IST)

बादल (कश्यप): शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेहद करीबी माने जाते उदयवीर सिंह ढिल्लों उर्फ उदयवीर बादल अपने ही गांव से चुनाव हार गए। उदयवीर सिंह अकाली दल के समर्थक हैं वह पतंग चुनाव निशान के साथ बादल गांव से जबरजंग सिंह बराड़ उर्फ मुख्खा बादल के खिलाफ सरपंच के लिए चुनाव मैदान में थे। 

मुख्खा बादल मनप्रीत सिंह बादल और महेशइंद्र सिंह बादल के करीबी हैं, जो कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से तुनाव मैदान में उतरे थे। इस गांव की सरपंची की लड़ाई दोनों परिवारों के बीच मानी जाती है। इससे पहले पोलिंग के दौरान प्रकाश सिंह बादल और गुरदास बादल के पारिवारिक मैंबरों की तरफ से इस गांव में अपने-अपने उम्मीदवार के हक में वोट पोल की गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News