Punjab में दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप, छाती में गोली लगने से युवक गंभीर

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2026 - 06:21 PM (IST)

अबोहर (रहेजा): आज दोपहर पुरानी फाजिल्का रोड पर स्थित मोहल्ला संत नगर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब संत नगर में चल रही एक पंचायत के दौरान एक युवक पर एक नकाबपोश युवक ने जान से मारने की नियत से गोलियां चला दी, जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे रैफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार संत नगर निवासी अजय पुत्र राज कुमार आयु करीब 28 साल व यहां पर बने श्री वाल्मीकि मंदिर के कुछ अन्य सेवादार आज मंदिर में लगने वाले शैड को लेकर बैठक करने के बाद मंदिर के बाहर खड़े थे कि इसी दौरान एक नकाबपोश युवक आया और अजय की तरफ सीधे 2 फायर किए जिससे एक गोली अजय की छाती में लगने से वह वहीं पर गिर गया इतने में ही हमलावर वहां से भाग निकला हालांकि लोगो ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह किसी के हाथ नहीं आया.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने अजय को संभाला और अस्पताल में पहुंचाया जहां पर युवक की हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे तुरंत रैफर कर दिया। सूचना मिलते ही नगर थाना नं 1 के सहायक सब-इंस्पैक्टर अमनदीप पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचें और घटना का जायजा लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News