Jalandhar में दो भाइयों पर फायरिंग से मचा हड़कंप, युवक-युवती पुलिस की गिरफ्त में

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 01:10 AM (IST)

जालंधर : जालंधर में दो भाइयों पर कार सवार युवक युवती द्वारा फायरिंग किए जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नूरमहल क्षेत्र में एक कार में सवार एक युवक और एक युवती ने एक्टिवा स्कूटर पर सवार दो भाइयों पर गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप एक व्यक्ति को गोली लगने से चोट आई। 

इस बारे डीएसपी सब-डिवीजन नकोदर ओंकार सिंह बराड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में थाना नूरमहल में एफआईआर संख्या 90 दिनांक 07.07.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 109 एवं 61(2) तथा शस्त्र अधिनियम, 1959 की धारा 25 एवं 27 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।इस मामले में हरकीरत सिंह पुत्र सोधी सिंह निवासी गांव सोहल जागीर, थाना शाहकोट तथा मनजोत कौर पुत्री हरनेक सिंह निवासी गांव उप्पल जागीर, थाना नूरमहल को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा कानून के अनुसार आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News