Jalandhar : नशे में धुत्त युवक गंदे नाले में गिरा, मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 02:00 PM (IST)
जालंधर : जालंधर के बस्ती पीर इलाके में नशे की हालत में एक युवक गंदे नाले में गिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक की जान बचा ली।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इलाके में करीब आधे घंटे से बिजली बंद थी, जिससे चारों ओर अंधेरा पसरा हुआ था। इसी दौरान नशे में धुत युवक संतुलन खो बैठा और पास ही स्थित गंदे नाले में जा गिरा। कुछ लोगों ने नाले में युवक को पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को बाहर निकाला गया। बाहर निकालने के बाद जांच में सामने आया कि युवक की सांसें चल रही थीं, वह होश में नहीं था। पुलिस ने युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने की तैयारी की, वहीं घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि समय रहते युवक को बाहर निकाल लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

