मां-बाप के इकलौते बेटे ने खुद को गोली मार किया Suicide, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

punjabkesari.in Monday, Jun 14, 2021 - 05:55 PM (IST)

गुरदासपुर (हरमन): गुरदासपुर के गांव लक्खण खुर्द में 20 साल के नौजवान की तरफ से गोली मार कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। उक्त नौजवान दिमाग़ी तौर पर परेशान बताया जा रहा है जिस का कुछ सालों से इलाज चल रहा था।

जानकारी देते हुए मृतक के ताया और पूर्व सरपंच बलवंत सिंह ने बताया कि पिछले करीब 4 सालों से उनका भतीजा हरमीत सिंह पुत्र प्रभजोत सिंह दिमाग़ी तौर पर परेशान था, जिस कारण उसका इलाज चल रहा था। परन्तु आज जब उनके पारिवारिक मैंबर खेतों में गए तो हरमीत सिंह और उसकी दादी घर में अकेले थे। इस दौरान हरमीत ने ट्रंक का ताला तोड़ कर अपने पिता का लाइसेंसी पिस्तौल निकाल कर ख़ुद को गोली मार ली। जिस दौरान उसे तुरंत सिविल अस्पताल में लाया गया परन्तु उस की मौत हो गई। हरमीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News