Mann सरकार का किसानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल तानाशाही: परगट सिंह
punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 03:03 PM (IST)
जालंधर : कांग्रेस MLA और पूर्व कैबिनेट मंत्री परगट सिंह ने भगवंत मान सरकार द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल को तानाशाही बताया है। परगट सिंह ने यह भी कहा है कि 'आंसू गैस' से लोकतंत्र सांस नहीं ले सकता।

परगट सिंह ने कहा कि इससे पहले BJP की हरियाणा सरकार ने पंजाब की सीमा के अंदर आंसू गैस और ड्रोन का इस्तेमाल करके किसानों को घायल किया, जिसमें युवा किसान शुभकरण सिंह शहीद हो गए। भगवंत मान सरकार का आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई न करना BJP की मिलीभगत से पंजाब की सीमा के अंदर हमलों को मौन स्वीकृति देना है।
परगट सिंह ने कहा कि आज BJP की B-टीम की भगवंत मान सरकार ने बठिंडा में किसानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। जो लोग देश का पेट भरते हैं, वे बातचीत और न्याय के हकदार हैं- लाठी और दमन के नहीं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

