''भगवंत मान सरकार और पुलिस की खुली गुंडागर्दी'', सुखपाल खैहरा के हक में उतरे परगट सिंह
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 02:12 PM (IST)
पंजाब डेस्क: विधायक परगट सिंह ने रामगढ़ में कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खैहरा के घर की दीवार का पिलर गिराए जाने की निंदा की है। उन्होंने इस कार्रवाई को भगवंत मान सरकार और पुलिस की खुली गुंडागर्दी बताया है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का एकमात्र मकसद विपक्ष की आवाज को दबाना है।

परगट सिंह ने कहा कि पंजाब पुलिस दिनदहाड़े बदमाशी कर रही है। पंचायत डिपार्टमेंट ने बिना किसी नोटिस के JCB से दीवार गिराने का काम शुरू कर दिया। जब राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ती है, तो पुलिस दिखाई नहीं देती, लेकिन विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पूरी फोर्स लगा दी जाती है। उन्होंने कहा कि वह सुखपाल सिंह खैरा के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने इस तरह की गुंडागर्दी के लिए भगवंत मान सरकार की कड़ी निंदा की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

