परगट सिंह ने कैप्टन पर कसा तंज, कहा- अमरिंदर-भाजपा मिले हुए

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 04:31 PM (IST)

जालंधर (सोनू, राहुल): कैबिनेट मंत्री परगट सिंह ने पंजाब के पूर्व मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोला है। कैप्टन पर तंज कसते हुए परगट सिंह ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह कांग्रेस के मुख्यमंत्री नही थे, भाजापा के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमित शाह से मिलकर आए हैं। उन्होंने कहा कि धान की देर से खरीद के संबंध में पत्र अमित शाह से मिलने के बाद ही जारी किया गया था। 

परगट सिंह ने केंद्र सरकार पर बोलते हुए कहा कि सरकार को धान की फसल उठा लेनी चाहिए थी, 10 दिन उन्होंने फसल उठाने में पैडिंग किए हैं, उन्हें नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के साथ मिले हुए है। भाजपा तथा कैप्टन की साजिश के तहत पंजाब में धान की खरीद में देरी की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार के साथ एक-दो दिन में इस समस्या का हल निकालेंगे, तब तक मंडियों में पहुंच चुके पंजाब के किसानों की फसल की अस्थाई व्यवस्था की जाएगी।

यहां बता दें कि कैबिनेट मंत्री की कोठी का घेराव करने को लेकर उनके घर को जाते रास्ते को पुलिस द्वारा बैरीकेड्स लगाए गए हैं। परगट सिंह ने बताया कि किसानों से बैठ कर बातचीत करके समस्या को सुलझा लेंगे। उन्होंने राज्यपाल को भी फोन किया था परन्तु उन्होंने फोन नहीं उठाया।

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News