PM मोदी की रैली रद्द होने पर बोले प्रकाश सिंह बादल
punjabkesari.in Thursday, Jan 06, 2022 - 03:38 PM (IST)
चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने फिरोजपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रद्द हुई रैली के बारे में बोलते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ धक्का किया है, इसलिए लोग इन्हें नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि किसान भाजपा से दुखी हैं और दुखी इंसान कुछ भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि उस रैली में इकट्ठ ही नहीं था और लोग रैली में पहुंचे ही नहीं थे।
प्रकाश सिंह बादल ने चन्नी सरकार को घेरते हुए कहा कि पंजाब की सरकार आपस में ही लड़ रही है। उन्होंने कहा कि एक खेल में यदि टीम मिल कर काम न करे तो वह जीत नहीं सकती और कांग्रेसी एक-दूसरे को देखना नहीं चाहते। ऐसे में यह सरकार पंजाब को क्या दे सकती है। यदि प्रधानमंत्री किसी राज्य में जाते हैं तो उन्हें सुरक्षा देना राज्य सरकार का फर्ज होता है। यहां तक कि राज्य के मुख्यमंत्री को भी प्रधानमंत्री को रिसीव करना पड़ता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here