बड़ी वारदातः IELTS की क्लास लगाकर आ रहे लड़के को कार में आए नौजवानों ने मारी गोली

punjabkesari.in Wednesday, Jul 21, 2021 - 06:16 PM (IST)

नाभा: नाभा के सरकारी कॉलेज ग्राउंड के सामने एक नौजवान सरविन्दर सिंह जो कि आईलेट्स की क्लास लगा कर बिल्डिंग में से नीचे आया  कि कार सवार 6-7 नौजवानों ने उस पर पहले डंडे से हमला किया और साथ ही गोलियां चला दीं। इस दौरान एक गोली सरविन्दर सिंह के जांघ में लगी।

ग़नीमत यह रही कि सरविन्दर सिंह ने पैंट की जेब में मोबाइल डाला हुआ था, जिसे पार करके गोली जांघ में लगी। उक्त सारी घटना सी. सी. टी. वी. कैमरे में कैद हो गई। सरविन्दर सिंह को पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में दाख़िल किया गया है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।

यहां हैरानी की बात तो यह है कि 22 वर्षीय नौजवान पोलो जिसने हमला किया है, उसके पास यह हथियार कहां से आए। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ़्तार करने के दावे कर रही है।पीड़ित नौजवान ने इंसाफ की मांग करते हुए दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News