Patiala: गाड़ी विवाद पर हुई खूनी वारदात से दहल उठा शहर, बेरहमी से उतारा मौत के घाट
punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 01:58 PM (IST)
पटियाला/सनौर (मनदीप जोसन): पटियाला में गाड़ी पीछे करने को लेकर बड़ी वारदात सामने आई है। देर शाम सनौर में खालसा कॉलोनी के बाहर 2 अन्य लोगों ने 25 साल के एक युवक की लाठियों से हत्या कर दी, जबकि एक युवक को गंभीर रूप से घायल हालत में राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सनौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार, खालसा मोहल्ला में एक कार वॉश की दुकान के बाहर कार पीछे करने को लेकर बहस हो गई। इसके बाद बब्बी और पप्पन नाम के 2 लोगों ने गुस्से में आकर जशन विर्क और उसके साथी गुरमीत सिंह पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे जशन विर्क की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जशन को बचाने आए बलदेव सिंह भी घायल हो गए।
इस सरेआम हत्या के बाद सनौर में दहशत का माहौल है। कल भी इसी इलाके में 2 गुटों में झगड़ा हुआ था। सनौर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस मौके पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

