पंजाब का ये शख्स बना देश का Youngest अरबपति, हर तरफ हो रही चर्चा

punjabkesari.in Monday, Feb 05, 2024 - 10:24 AM (IST)

होशियारपुर: जायबर 365 कंपनी के फाऊंडर पर्ल कपूर 1.1 बिलियन डॉलर की नैटवर्थ के साथ देश के यंगैस्ट अरबपति बन गए हैं। डी.सी. रोड होशियारपुर निवासी पर्ल ने कुछ अर्सा पहले ही स्टार्टअप कंपनी जायबर 365 की स्थापना की थी तथा कंपनी को देश भर में 109वां स्थान हासिल हुआ था। अपने निर्माण के 3 महीने के भीतर कंपनी की कुल वैल्यूएशन 9,840 करोड़ रुपये हो चुकी है।

इंगलैंड में शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत पर्ल कपूर ने दुनिया भर में बढ़ रहे साइबर क्राइम को लेकर साइबर सुरक्षा के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करने की ठानी थी। इसके लिए उन्होंने जायबर 365 नाम से स्टार्टअप शुरू किया जो दुनिया को साइबर सुरक्षा के लिए नया आप्रेटिंग सिस्टम मुहैया करवाएगा। पर्ल कपूर के इस आइडिया से प्रभावित होकर इंगलैंड के एस. राम एंड एस.राम ग्रुप द्वारा उनकी कंपनी में 1.2 बिलियन डॉलर की फंडिंग की  गई। इस कंपनी के पर्ल फाऊंडर व सी.ई.ओ. हैं। इस कंपनी में उनके 90 फीसदी भागीदारी है। अब पर्ल को देश के यंगैस्ट अरबपति बनने का गौरव हासिल हुआ है। पर्ल की कंपनी भारत व एशिया की फास्टैस्ट यूनिकार्न बनकर उभर रही है।

पर्ल ने बताया कि कंपनी का मुख्यालय इंगलैंड में है। इंगलैंड के अलावा मिडल ईस्ट की अनेक कंपनियां साइबर सुरक्षा के उनके सॉफ्टवेयर को लेकर उनके संपर्क में हैं। बेटे की इस अपार सफलता पर उसके पापा मनमोहन कपूर व मां नूर कपूर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News